विष्णु पुराण का पाठ कैसे करना चाहिए ?
विष्णु पुराण का वक्ता यानी कथा को पढ़ने वाला विद्वान होना चाहिये। कथा पढ़ने वाले व्यक्ति को हिन्दू शास्त्रों एवं वेदों का संपूर्ण ज्ञान होना चाहिये। विष्णु पुराण का वक्ता एवं सभी श्रोता सदाचारी हों और सुन्दर आचरण वाले होने चाहिए। महत्वपूर्ण है कि कथा करने वाले सन्ध्या बंधन एवं प्रतिदिन गायत्री जाप करते हों।
विष्णु पुराण का पाठ कब करना चाहिए ?
विष्णु पुराण का पाठ क्यों करना चाहिए ?
विष्णु पुराण का मुर्हत निकलवाने के लिए सर्वप्रथम विद्वान ब्राह्मण से मुर्हत निकलवाना चाहिए। विष्णु पुराण के लिए श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, माघ, फाल्गुन,आषाढ़ और जेष्ठ माह शुभ एवम श्रेष्ठ है। लेकिन विद्वानों के अनुसार जिस दिन विष्णु पुराण का प्रारम्भ कर दे वही श्रेष्ठ मुर्हत है।
विष्णु पुराण वेद तुल्य है, तथा सभी वर्ण के लोग इसका श्रवण कर सकते हैं। इस श्रेष्ठ पुराण के श्रवण पर मनुष्य धन, आयु, धर्म तथा विद्या को प्राप्त करता है। इसलिए मनुष्य को जीवन में एक बार विष्णु पुराण अवश्य सुन्नी चाहिए या पढ़नी चाहिए।
Also Read...