वेदों का हमारे जीवन में महत्व:
आज भारतवर्ष के लोग, जहां सिर्फ एक पुस्तक के कट्टर समर्थक होते जा रहे हैं। वहीं भारत की मूल धरोहर, इसकी मूल संस्कृति के वंशज। अपनी पूरी लाइब्रेरी को ही भूले बैठे हैं। हमारी इस लाइब्रेरी में वेद, उपनिषद, उपवेद, स्मृति, संहिताएं और अन्य अनेक ग्रंथ हैं।जिनमें अध्यात्म, जीवन, विज्ञान, कला, अर्थशास्त्र, स्वास्थ्य और साइकोलॉजी जैसे गूढ़ विषयों का ज्ञान भरा पड़ा है। लेकिन कोई चाहे भी तो, इन्हें पढ़ नहीं पाता। इसके तीन मुख्य कारण है।
● संस्कृत और गुरुकुल का योजनाबद्ध तरीके से पतन।
● वाहय आक्रमण और ब्रिटिश के द्वारा रचे गए प्रक्षिप्त।
● इनसे भी बड़ा एक कारण है। अगर कोई युवा इन्हें पढ़ना भी चाहे। तो उसे पता ही नहीं। कि इन ग्रंथों में आखिर है, क्या। इतने नाम और संख्या सुनकर ही, वह भ्रमित हो जाता है।
हम सभी मनुष्य काफी जटिल हैं। यह बात हमारे पूर्वज बहुत अच्छे से समझते थे। इसी वजह से, उन्होंने दुनिया की अपनी समझ को कला, साहित्य, रसमों-रिवाज और कहानियों में डालना शुरू कर दिया। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को, हर सत्य को दोबारा खोजने की मेहनत न करनी पड़े। क्योंकि हमारा जीवन, यह पता लगाने के लिए बहुत छोटा है।
दुनिया कैसे काम करती है। लोग कैसे होते हैं। हमें कैसा इंसान बनना चाहिए। इसलिए हम हिंदुत्व के मूल ग्रंथ वेदों के बारे में जानेंगे। जोकि वास्तव में स्वयं ईश्वर के द्वारा, हम सारी मानव जाति के लिए, जीवन पुस्तिका की तरह है। यह हमें जीवन जीने का तरीका बतातें है।
वेद सनातन धर्म और विश्व का सबसे प्राचीन ग्रंथ हैं। वेद पूर्ण रूप से ऋषियों द्वारा सुने गए, ज्ञान पर आधारित है। इसीलिए इसे श्रुति भी कहा जाता है। वेद संस्कृत के अमृत शब्द से निर्मित है। जिसका अर्थ ज्ञान होता है। यह प्राचीनतम ज्ञान-विज्ञान का भंडार है। जिसमें मानव की हर समस्या का समाधान मिलता है।
Also Read...